
- दर्शन करने मंदिरों में लगी रही लंबी कतारें , गूंजे अंजनी पुत्र के जयकारे
सीपत (हिमांशु गुप्ता)। रामभक्त हनुमान जन्मोत्सव सीपत अंचल में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान कहीं केक काटकर तो कहीं भजन-कीर्तन कर राम भक्त हनुमान को नमन किया गया।
हनुमान जी के दर्शन करने सुबह से मंदिरों में भक्तों की भीड़ लगी रही। श्रद्धालु मत्था टेककर अपनी मन्नत के लिए आशीर्वाद की कामना करते रहे। मंदिरों में पहुंचकर बजरंग बली के दर्शन किए। मंदिरों में राचरितमानस सुंदर कांड पाठ व हनुमान चालीसा का पाठ हुआ।
सीपत बजरंग चौक स्थित हनुमान मंदिर को भी आकर्षक रूप से जन्मोत्सव को लेकर चारो ओर तोरण से सुजज्जित किया गया था। सुंदरकांड व हनुमान चालीसा के पाठ से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। शाम को महाआरती के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर अपने जीवन को धन्य किया। पुलिस थाना , नवाडीह चौक स्थित हनुमान मंदिर , सीपत बसस्टैंड सहित क्षेत्र के सभी हनुमान मंदिरों में भी प्रतिवर्ष की भांति विधिवत पूजा अर्चना सम्पन्न हुई व भंडारे का आयोजन किया गया। वही शाम होते ही श्रद्धालु संकट मोचन की भक्ति में लीन रहे। भक्ति का आस्था लिए जय श्री राम का नारा लगाते हुए हनुमान जी के जन्मोत्सव को लेकर जुटे हनुमान भक्तों का नजारा ही कुछ अलग दिखा।



