छत्तीसगढ़

टीआई गोपाल सतपथी ने गांव में चौपाल लगाकर शुरू किया जनसंवाद

नशे पर कड़ा प्रहार , ग्रामीणों की सुन रहे समस्याएं

सीपत (हिमांशु गुप्ता)। क्षेत्र के ग्राम सेलर में शुक्रवार को सीपत पुलिस ने जनचौपाल का आयोजन किया। जहां बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी शिकायतें और समस्याएं लेकर पहुंचे। जनचौपाल में थाना प्रभारी गोपाल सतपथी उपस्थित रहे और ग्रामीणों की मांगों को गंभीरता से सुना।
चौपाल के दौरान लोगों ने पुलिस व्यवस्था, अवैध गतिविधियों और स्थानीय मुद्दों को लेकर अपनी बात रखी। थाना प्रभारी ने सभी शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुनते हुए समाधान का आश्वासन दिया और कुछ समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया। अवसर पर श्री सतपथी ने ग्रामीणों से आग्रह किया कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की संदिग्ध या अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। उन्होंने कहा कि जनता की भागीदारी से ही अपराधों पर अंकुश लगाया जा सकता है। चौपाल के आयोजन से ग्रामीणों में सकारात्मक माहौल देखने को मिला और लोगों ने पुलिस प्रशासन के इस पहल की सराहना की।


आपको बताते चलें कि सीपत पुलिस लगातार गांव गांव पहुंचकर अब लोगों से सीधे जुडक़र उनकी समस्याएं सुन रही है। तथा उनका समस्या का त्वरित निराकरण करने का प्रयास कर रही है। इसके अलावा पुराने पेंडींग शिकायत जांच , विवेचना आरोपी पतासाजी गुंडा , निगरानी , बदमाश की चेकिंग भी की जा रही है। 11 अप्रैल को सीपत थाना प्रभारी गोपाल सतपथी अपने पूरे टीम के साथ सेलर गांव पहूंचकर वहां के गुडी चौक में चौपाल लगाकर लोगो की समस्याएं सुनी। जिसमें ग्रामीणों ने उन्हें अवगत कराया कि सेलर गांव के बजरंग कश्यप के द्वारा गांव में मोटर सायकल के मोडिफाईड सायलेंशर का उपयोग से गांव में अत्यधिक आवाज से लोगो को परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने रात में युवा वर्ग का ग्रुपबाजी एवं अवैध शराब बिक्री के बारे में ध्यान आकर्षित किया। जिस पर टीआई द्वारा त्वरित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया गया।
थाना प्रभारी ने कहा कि नशा एक सामाजिक बुराई है। इसके सेवन से लोग मानसिक संतुलन खो बैठते है और जीवन विखंडित हो जाता है। आप सभी नशे से दूर रहे और लोगों को इसके प्रति जागरूक करें। उन्होंने अवैध शराब बिक्री करने वालों का नाम व स्थान के बारे में गोपनीय रूप से सूचना देने निवेदन किया ताकि प्रभावी रूप से त्वरित कार्यवाही किया जा सके। टीआई ने जनता से अपील करते हुए कहा कि आप पुलिस के सहयोगी बने। आप और हम मिलकर गांव व समाज को अपराधमुक्त बनाएंगे। इसके लिए आपका सहयोग जरूरी है। इसके बाद गांव के पूर्व सरपंच सुरेश भार्गव ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसा पहली बार देखने को मिल रहा है कि थाना प्रभारी अपने पूरे स्टाफ के साथ गांव पहूंच कर जनसंवाद का आयोजन कर रही है।
इस दौरान संतोष सिंह ठाकुर , छत्रपाल सिंह , बहोरन दीवान, किशोर सिंह, विनोद कश्यप, उपसरपंच रामरतन केंवट सहित गांव के पंचगण , गणमान्य नागरिक व पुलिस स्टाफ मे एएसआई शिव सिंह बक्साल, धर्मेंद्र यादव, प्रधान आरक्षक , परमेश्वर सिंह, कौशल वस्त्रकार, महिला आरक्षक प्रियंका मिश्रा उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button