छत्तीसगढ़

सिरौली में हनुमान जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

मनेन्द्रगढ़ (आशुतोष चतुर्वेदी)। तुलसी मानस प्रतिष्ठान मनेन्द्रगढ एवं ग्राम पंचायत सिरौली के संयुक्त तत्वावधान में श्री श्री 108 श्री हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम अपार जन समूह की उपस्थिति में भाव भक्तिपूर्ण वातावरण में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।
भक्तशिरोमणी हनुमान ने बिना कोई लालसा के नि:स्वार्थ भाव से जो राम भक्ति का अनुपम और अद्वितीय उदाहरण पेश किया है, उसकी मिशाल अन्यन्त्र दुर्लभ है। उसी प्रकार हम सबको भी सनातन धर्म के उत्थान के लिए हनुमान सदृश ब्रती भाव से कार्य करते हुए समाज और राष्ट्र के हित में काम करना है। उक्त बातें संस्था के संचालक नीरज अग्ग्रवाल ने कही। कार्यक्रम में आमंत्रित अतिथियों के सम्मान में स्वागत भाषण करते हुये संस्था सचिव नारायण प्रसाद तिवारी द्वारा संस्थान की विभिन्न गतिविधियों पर विस्तार से जानकारी प्रदान किया गया।
सर्वप्रथम प्रभु श्रीराम लक्ष्मण माता सीता और हनुमान की सुंदर झांकी के साथ गांव सिरौली गें शोभायात्रा निकाली गयी जिसका समापन हनुमान मंदिर सिरौली में हुआ। भगवान श्रीराम और श्री हनुमान लला की पूजा अर्चना उपरांत सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा और सुंदर कांड का संगीतमय पाठ किया गया। कार्यक्रम के दूसरे चरण में सिरौली, नौगई, सरौला, बंजी, चिरईपानी आदि मानस मंडलियों द्वारा भजन संकीर्तन कर वातावरण को भक्तिरस से सराबोर कर दिया। कार्यक्रम में बैकुंठपुर के श्रद्धालु भक्त गंगाधर पांडे अधिवक्ता एवं उनके परिवार जनों द्वारा श्रद्धालुओं को भोग प्रसाद खिलाकर वयोबृद्ध महिलाओं को छाता वितरण किया गया। गोधूलि बेला में तुलसी मानस प्रतिष्ठान परिवार एवं पंचायत सिरौली परिवार द्वारा सामूहिक रुप से मंदिर घाट में हसदेव गंगा माता की आरती की गयी।
कार्यक्रम का कुशलतापूर्वक संचालन संस्थान अध्यक्ष परमेश्वर सिंह एवं संस्था के सह सचिव भूपेन्द्र सिंह द्वारा किया गया।

Related Articles

Back to top button