छत्तीसगढ़

सीआईएसएफ के जवानों ने आग को नियंत्रित करने ग्रामीणों को किया जागरूक

सीपत (हिमांशु गुप्ता)। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल अग्निशमन विभाग एनटीपीसी सीपत के तत्वाधान में अग्निशमन सुरक्षा सप्ताह के अवसर पर एकजुट हो, अग्नि सुरक्षित भारत को प्रज्जवलित करें थीम पर गुरुवार को शाम सीपत बसस्टैंड में अग्नि सुरक्षा , आगजनी की घटनाओं से बचाव और रोकथाम संबंधित जनजागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सीपत सरपंच मनीषा योगेश वंशकार उपस्थित रहे। इस आयोजन में ग्रामीणों को छोटी छोटी सावधानियां रखकर आगजनी की घटना के बाद उस पर कैसे काबू पाया जा सकता है , नियंत्रित कैसे किया जा सकता है। इसके बारे में जानकारी दी गई। इसके अलावा आग को प्रारंभिक अवस्था मे ही नियंत्रण करना एवं घरेलु रसोई गैस के रखरखाव और सावधानी से प्रयोग करने की जानकारी दी गई। जवानों में प्रयोग करके बताया। सीआईएसएफ के अधिकारी सहायक समादेष्टा राजकुमार के निर्देशन मे इंस्पेक्टर फायर महेश मीना एवं अग्निशमन दल द्वारा सभी जानकारी दी गई। इस दौरान सीपत के पंचगण सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button