सीपत नवाडीह में फिर बेखौफ चोरों के हौसले हो रहे बुलंद, पुलिस की चुनौती बढ़ी, कहा- बढ़ेगा पेट्रोलिंग गश्त
ग्रामीणों में दहशत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

सीपत (हिमांशु गुप्ता)। सीपत नवाडीह में फिर से अब चोरों के हौसले बुलंद हो गए है। लगातार 15 दिन से एक के बाद एक घरों को अज्ञात चोर निशाना बना रहे है। असामाजिक तत्व व चोरों के हौसले इतने बुलंद हो गए है कि सिर्फ लगातार पैसे ही चोरी करते जा रहे है। बाकी अन्य सामानों को नुकसान पहुंचाकर बिखराकर चले जा रहे है। पैसे चोरी करने की फिराक में कई घरों के सीसी कैमरे के तार को काट दिया गया है तो कई घरों के खिड़कियों को तोडऩे व खोलकर घर के अंदर घुसने की कोशिश कर रहे है। अँधेले का फायदा उठाकर चोर फिर से सक्रिय होते जा रहे है।

कुछ दिन पहले नवाडीह चौक के एक किराना दुकान को निशाना बनाकर हजारों की चोरी कर ली गई थी। फिर से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे है। बुधवार को बड़ी संख्या में माताचौरा चौक नवाडीह के ग्रामीणों ने पुलिस थाने पहुंचकर टीआई गोपाल सतपथी को घटना के बारे में लिखित शिकायत की है।
टीआई ने भी सुरक्षा की दृष्टि से उन्हें गश्त बढाने की बात कही और लाइट की समुचित व्यवस्था कराने अधिकारियों से बात की। ग्रामीणों ने अपने शिकायत में बताया कि महीने भर से लगातार इस माताचौरा मोहल्ले में पांच से छ: घरों को अज्ञात चोर निशाना बनाकर ताला तोडक़र चोरी की घटना को अंजाम दे रहे है जिससे पूरे मोहल्ले में भय व आतंक का माहौल बना हुआ है। स्थिति ऐसी बन गई है कि मोहल्लेवासी रात में घर से उठकर बाहर निकलने से डर रहे है। ग्रामीणों में इतनी दहशत बनी हुई है कि अज्ञात चोर उन पर कही प्राणघातक हमला न कर दें। उन्होंने पुलिस प्रशासन से पेट्रोलिंग बढाने एवं अज्ञात चोरों की पतासाजी कर उचित कार्यवाही करने की मांग की है। टीआई सतपथी ने ग्रामीणों को ज्यादा से ज्यादा सीसी कैमरे लगाने कहा।



