छत्तीसगढ़

पुलिस ने अवैध कच्ची महुआ शराब व देशी मदिरा शराब बेचने वालों के ऊपर की रेड कार्रवाई

आरोपी न्यायिक रिमांड पर

सीपत (हिमांशु गुप्ता)। जिले के पुलिस कप्तान ने अवैध कारोबार पर लगाम लगाने सख्ती से निर्देश दिए है। पुलिस ने इस पर अमल करते हुए अवैध शराब विक्रेताओं के ऊपर सख्ती से कार्रवाई करनी शुरू कर दी है।
सीपत पुलिस ने एक बार फिर अवैध कच्ची महुआ शराब एवं देशी मदिरा बेचने वालों के खिलाफ रेड कार्यवाही की है। सीपत थाना प्रभारी गोपाल सतपथी को 19 अप्रैल को ग्राम भिलमी में अवैध कच्ची महुआ शराब भारी मात्रा में निर्माण करने की सूचना मिली। इस पर टीआई गोपाल सतपथी ने पुलिस स्टाफ के साथ ग्राम भिलमी में रेड कार्यवाही की। जहां भिलमी निवासी दीपा वर्मा पिता स्व: राजकुमार वर्मा उम्र 20 साल से 12 लीटर , श्रीमती बिलासा बाई यादव पति जेठूराम यादव उम्र 60 साल से कुल 04 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं नवाडीह चौक सीपत में देशी शराब परिवहन करते पाए जाने पर खम्हरिया निवासी सुलेमान खान पिता अब्दुल गफ्फार उम्र 60 साल निवासीह खम्हरिया से 40 पाव देशी मदिरा प्लेन शराब एवं मोटर सायकल क्रमांक सीजी 10 बीबी 8621 को जब्त कर आरोपियो के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
रेड कार्यवाही में इनका रहा विशेष योगदान
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी गोपाल सतपथी , एएसआई शिव सिंह बक्साल , प्रधान आरक्षक परमेश्वर सिंह, कौशल प्रसाद वस्त्रकार, मनहरण सिंह आरक्षक सुभाष मरावी, ज्ञानेश्वर यादव, दीपक साहू, लक्ष्मण चंद्रा एवं महिला आरक्षक प्रियंका मिश्रा का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button