
रायपुर, 23 अप्रैल। राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में मृत दिनेश मिरानीया की मृत्यु पर शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाने समता कालोनी स्थित उनके निवास पहुंचे।
मंत्री श्री वर्मा ने श्री मिरानीया के शोकाकुल परिवारजनों से भेंट कर उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में हमारे छत्तीसगढ़ के भाई दिनेश मिरानिया की दु:खद मृत्यु ने पूरे प्रदेश को शोकसंतप्त कर दिया है। हम इस घृणित आतंकी कृत्य की कड़ी भर्त्सना करते हैं। इस दु:खद घड़ी में राज्य सरकार पीडि़त परिवार के साथ पूरी संवेदनशीलता से खड़ी है।



