छत्तीसगढ़

अवैध नशा के विरूद्ध सीपत पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई

ग्राम बिटकुली व मटियारी में तीन आरोपियों से अवैध मादक पदार्थ गांजा और कच्ची महुआ शराब जब्त

सीपत (हिमांशु गुप्ता)। सीपत पुलिस ने अवैध नशा के विरुद्ध कारोबार करने वालो पर अब सख्ती से कार्रवाई कर रही है। ग्राम बिटकुली एवं मटियारी में अवैध मादक पदार्थ गांजा एवं कच्ची महुआ शराब निर्माण करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
सीपत थाना प्रभारी गोपाल सतपथी ने बताया कि उन्हें मुखबिर से 27 अप्रैल को ग्राम बिटकुली में अवैध कच्ची महुआ शराब भारी मात्रा में निर्माण किए जाने की सूचना मिलने पर सीपत पुलिस ने ग्राम बिटकुली में छापामार कार्यवाही करते हुए अजय सारथी पिता उमेंदराम उम्र 32 साल से 120 लीटर कच्ची महुआ शराब व श्रीमती आनंद कुंवर सारथी पति स्व: रमेश सारथी उम्र 35 साल से 110 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त किया गया।
वही ग्राम मटियारी में अवैध मादक पदार्थ गांजा बिक्री करने की सूचना पर मटियारी में रेड कार्यवाही की गई। वहां श्रीमती लक्ष्मीबाई माल्या पति ईश्वरी लाल उम्र 36 साल से गांजा बिक्री करते पाए जाने से आरोपिया से 2.200 किलो ग्राम गांजा जब्त कर आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत् कार्यवाही कर सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी गोपाल सतपथी, एएसआई शिव सिंह बक्साल, प्रधान आरक्षक परमेश्वर सिंह, जयपाल बंजारे, मनहरण सिंह, कौशल प्रसाद वस्त्रकार, आरक्षक सुभाष मरावी, ज्ञानेश्वर यादव, राजेंद्र साहू, रामचंद्र उईके, प्रकाश जगत एवं महिला आरक्षक प्रियंका मिश्रा का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button