छत्तीसगढ़राजधानी

तेज अंधड़-तूफान के साथ हुई बारिश

डीकेएस अस्पताल के पास स्काईवाक का एक शेड टूटकर गिरा

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। दिन में तेज धूप और भीषण गर्मी वहीं शाम होते ही तेज अंधड़ के साथ बारिश हुई। ऐसे ही आज गुरुवार की शाम राजधानी रायपुर में शाम होते ही अचानक तेज आंधी चली। इसके साथ ही गरज चमक के साथ हल्की मध्यम बारिश भी हुई है।


अचानक तेज हवा चलाने से जीई रोड स्थित डीकेेएस अस्पताल के पास स्काईवाक का एक शेड टूटकर कार के ऊपर गिर गया तो कहीं होर्डिंग्स गिरे। फिलहाल किसी जनहानि की सूचना नहीं मिली है। करीब 50-60 किमी की रफ्तार से हवाएं चली। इसका नजारा शहर अंदर में देखने को मिला। देवेंद्र नगर में सडक़ पर राहगिरों के लिए बना शेड गिर गया। जेसीबी की मदद से टीन शेड हटाया गया।

Related Articles

Back to top button