छत्तीसगढ़

जिपं. सदस्य राजेन्द्र धीवर ने सामान्य सभा में उठाई आवाज

कहा-जुहली में जिंदल का सर्वे, विभाग को पता नहीं, डॉक्टरों की कमी, पीएम आवास गड़बड़झाला का उठाया मुद्दा

  • क्षेत्र के लिए की अतिरिक्त हैंडपंप की मांग

सीपत (हिमांशु गुप्ता)। जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र धीवर ने हाल ही में हुए जिला पंचायत की सामान्य सभा मे सीपत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों की कमी , कारीछापर प्लांट व पीएम आवास से सम्बंधित आवाज उठाई।
उन्होंने सामान्य सभा में कहा कि सीपत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों की कमी प्रमुख मुद्दा है। समय बेसमय पीडि़त मरीज भटकने को मजबूर हो जाते है। खासकर शाम 5 बजे के बाद लेकर यदि रात में कोई पीडि़त मरीज यदि हॉस्पिटल पहुंच जाए तो डॉक्टरों की उपस्थिति नही रह पाती। जिससे पीडि़तों को समुचित इलाज नही मिल पाता।
उनके डॉक्टरों की कमी का मुद्दा जोरशोर से उठाने के बाद मस्तूरी बीएमओ सीपत का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया ताकि सीपत क्षेत्र के स्वास्थ्य सेवाओं को अपने संज्ञान में रखकर मरीजों को सुविधाएं प्रदान कर सके और तत्काल नए डॉक्टरों की नियुक्ति कराएं। ताकि क्षेत्र के मरीजों को भटकना न पड़े।


जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र धीवर ने सीपत क्षेत्र के ग्राम पंचायत जूहली के अंतर्गत कारीछापर में बीत पांच माह से जिंदल कम्पनी बड़ी-बड़ी मशीन और पानी टेंकर लेकर यहां खुदाई और सर्वे का कार्य किया जा रहा है। इस पर मस्तूरी क्षेत्र क्रमांक 10 जिपं सदस्य राजेंद्र धीवर ने सामान्य सभा में सवाल उठाए और पूछा कि यह कम्पनी किसकी अनुमति से यहां सर्वे कर रही है। इस पर वन विभाग की ओर से अनभिज्ञता जताई और जानकारी लेकर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
इसके अलावा उन्होंने ग्राम बिटकुला में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत अनुदान की राशि पात्र हितग्राही की बजाय दीगर लोगों के खाते में भेजने के गड़बड़झाले की ओर ध्यान आकृष्ट किया, जिस पर जिपं सीईओ ने जांच कराने का आश्वासन दिया। क्षेत्र में जलसंकट की स्थिति से भी अधिकारियों को अवगत कराया व क्षेत्र के लिए अतिरिक्त हैंडपंप की मांग की।

Related Articles

Back to top button