छत्तीसगढ़राजधानी

उदंती के जंगलों में दिखा भालू परिवार

ट्रैप कैमरे में कैद हुआ दुर्लभ दृश्य, पीठ पर सवार थे दो नन्हे शावक

गरियाबंद। जिले के उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व से वन्यजीव प्रेमियों के लिए एक सुखद खबर सामने आई है। जंगल में लगाए गए ट्रैप कैमरे में एक मादा भालू अपने दो नन्हे शावकों के साथ नजर आई, जो उसकी पीठ पर सवार थे। यह दुर्लभ और मनमोहक दृश्य वन्यजीव संरक्षण के सकारात्मक प्रयासों का परिणाम माना जा रहा है।
इस बारे में जानकारी देते हुए डीएफओ वरुण जैन ने बताया कि विभाग की सतत निगरानी और संरक्षण कार्यों का असर अब वन्यजीवों की संख्या और उनकी प्राकृतिक गतिविधियों में साफ नजर आ रहा है। वे लगातार वन्य प्राणियों की सुरक्षा, रहवास संरक्षण और संवेदनशील इलाकों की निगरानी में जुटे हुए हैं।
उदंती टाइगर रिजर्व के डीएफओ वरुण जैन ने बताया कि इस क्षेत्र में भालुओं के लिए भरपूर प्राकृतिक आहार उपलब्ध है। जंगल में शहद, मधुमक्खियों के छत्ते, दीमक, टेंंदू फल और बाँबी जैसे तत्व बड़ी मात्रा में पाए जाते हैं, जो भालुओं के प्रमुख भोजन हैं। भालू इन्हें बड़े चाव से खाते हैं। यही वजह है कि वे जंगल में ही रह रहे हैं और टाइगर रिजर्व के आबादी वाले क्षेत्रों में जाने की घटनाएं काफी कम हो गई हैं।

Related Articles

Back to top button