छत्तीसगढ़राजधानी

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तिल्दा-नेवरा में रक्तदान शिविर 8 मई को

तिल्दा-नेवरा (वीरेन्द्र साहू)। सुशासन तिहार 2025 के अवसर पर दिनांक 8 मई बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तिल्दा -नेवरा विकासखण्ड तिल्दा-नेवरा में रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया है. जिसमें समस्त अधिकारी/कर्मचारियों एवं आमजन नागरिकों के द्वारा रक्त दान किया जाना प्रस्तावित है।
उक्त संबंध में समस्त अधिकारी/कर्मचारियों एवं आमजन नागरिकों जो व्यक्ति रक्तदान करने हेतु इच्छुक है, वो डॉ. उमा पैकरा, खण्ड चिकित्सा अधिकारी के मोबाईल नं. 99938-41600 एवं श्रीमती ममता सुनानी, विकासखण्ड कार्यक्रम प्रबंधक से सम्पर्क कर पूर्व में रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। उक्त जानकारी कार्यक्रम प्रबंधक श्रीमती ममता सुनानी ने दी है।

Related Articles

Back to top button