स्वास्थय

गर्मी के मौसम में हर रोज पिएं एक गिलास छाछ, नहीं होगा डिहाड्रेशन

पुराने जमाने से गर्मियों के मौसम में छाछ पीने की सलाह दी जाती रही है। छाछ यानी म_ा यानी बटरमिल्क पीने से आपकी सेहत पर ढेर सारे पॉजिटिव असर पड़ सकते हैं। गर्मियों में लोग अक्सर डिहाइड्रेशन की समस्या का शिकार बन जाते हैं। लेकिन अगर आप एक गिलास छाछ पीना शुरू कर देंगे, तो डिहाइड्रेशन के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है। आइए जानते हैं कि रोज छाछ पीने से आपके शरीर पर क्या असर पड़ सकता है-

गट हेल्थ के लिए फायदेमंद

छाछ में पाए जाने वाले तमाम पोषक तत्व आपकी गट हेल्थ के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं। पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए छाछ का सेवन किया जा सकता है। इसके अलावा म_ा पीने से आपकी बॉडी को ठंडक पहुंचती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि छाछ में विटामिन्स, कैल्शियम और प्रोटीन समेत कई पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है।

बूस्ट करे इम्यून सिस्टम

म_ा पीकर आप अपने इम्यून सिस्टम को काफी हद तक मजबूत बना सकते हैं। कमजोर इम्यूनिटी की वजह से बार-बार बीमार पडऩे से बचने के लिए छाछ पीना शुरू कर दीजिए। इसके अलावा कैल्शियम रिच छाछ आपकी बोन हेल्थ और मसल हेल्थ के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकती है। वेट लॉस जर्नी को आसान बनाने के लिए भी छाछ को रेगुलरली कंज्यूम किया जा सकता है।

महसूस कर पाएंगे एनर्जेटिक

छाछ में पाए जाने वाले तत्व आपकी थकान और कमजोरी को दूर करने में कारगर साबित हो सकते हैं। छाछ पीकर आप पूरे दिन एनर्जेटिक महसूस कर पाएंगे। कुल मिलाकर गर्मियों में एक गिलास छाछ, आपकी ओवरऑल हेल्थ को काफी हद तक इम्प्रूव कर सकती है।

(डिस्क्लेमर- इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।)

Related Articles

Back to top button