
तिल्दा नेवरा। विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तिल्दा में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था। जिसमें जिला रेड क्रॉस अध्यक्ष राजू शर्मा ने कहा कि यह पहली बार हो रहा है जो एक अच्छी पहल है। रक्तदान करने से मानव के शरीर का रक्त की सफाई हो जाती है और पुन: नया रक्त तेजी से शरीर पर बन जाता है, साथ ही दान किया हुआ रक्त दूसरे व्यक्ति के जान बचाने के काम में आ जाता है।
रेड क्रॉस संस्था बहुत ही सराहनीय कार्य करते रहा है इसलिए 8 में को रेड क्रॉस दिवस के रूप में मनाया जाता है। ओके कार्यक्रम में रेड क्रॉस के जिला उपाध्यक्ष डॉक्टर प्रीति नारायण कोषाध्यक्ष श्रीमती पल्लवी पांडे प्रबंध समिति सदस्य डॉक्टर श्वेता सोनवानी रेड क्रॉस ब्लड बैंक प्रभारी डॉक्टर एस एन पांडे कार्यक्रम प्रबंधक ममता सुनामी भाजपा जिला ग्रामीण महामंत्री अनिल अग्रवाल सुंदरलाल जवानी अजय भारदानी राहुल सेजवानी संतोष यदु, अजय तिवारी उपस्थित रहे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बीएमओ डॉक्टर उमा पैंकरा ने बताया कि बहुत कम समय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया हमें और अधिक समय मिलता तो इसे वृहद स्तर पर करने का प्रयास किया जाता फिर भी रक्तदान शिविर सराहनीय कार्य है सभी लोगों को रक्तदान करना चाहिए।



