देश / विदेश

एलओसी पर पाकिस्तान ने किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर कई स्थानों पर पाकिस्तानी सैनिकों ने बिना उकसावे के गोलीबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। सेना ने कहा कि बुधवार और गुरुवार की मध्यरात्रि के दौरान संघर्ष विराम का उल्लंघन कश्मीर के कुपवाड़ा, बारामुल्ला, उरी और जम्मू के अखनूर के आसपास के इलाकों में हुआ।
सेना ने कहा, 07-08 मई 2025 की रात के दौरान पाकिस्तानी सेना की चौकियों ने जम्मू-कश्मीर में कुपवाड़ा, बारामुल्ला, उरी और अखनूर के आसपास के इलाकों में नियंत्रण रेखा के पार छोटे हथियारों और तोपों का इस्तेमाल करते हुए बिना उकसावे के गोलीबारी की। भारतीय सेना ने भी उसी अनुपात में जवाब दिया। हालांकि सीमा पार से गोलाबारी के दौरान किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

Related Articles

Back to top button