सुनील शिक्षण संस्था के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन, दसवीं में त्रयम्बिका अव्वल
होनहार विद्यार्थियों एवं उनके परिजनों को बधाई , सपनो को मिलेगी नई उड़ान: सुनील

सीपत (हिमांशु गुप्ता)। छग माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जारी किए गए परीक्षा परिणामो में सुनील शिक्षण संस्थान सीपत के हायर सेकंडरी एवं हाईस्कूल के छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा। जिसमे हाईस्कूल की परीक्षा में नरगोडा से त्रयम्बिका गोस्वामी का 89. 33 प्रतिशत , लगरा से अन्नू कैवर्त 89.16 , पंधी से गार्गी शर्मा 89 , सीपत से अनसुइया का 88.8 , जितेंद्र सिदार 87. 66 , कौडिय़ा से सिद्धांत वस्त्रकार 85.83 , ठरकपुर से राजीव कश्यप का 85.66 , जांजी से शालिनी साँवले 85. 16 , कौडिय़ा से देव पटेल 85 प्रतिशत , लगरा से शुभम केंवट 84 , देवरी से स्वयं कुमार 83. 16 , बरेली से मुकेश सिदार 81. 33 , सोनादुल्ला से नम्रता पटेल 80 प्रतिशत प्राप्त किए। वही हायर सेकंडरी की परीक्षा में भी सुनील शिक्षण संस्थान के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन रहा।
सभी बच्चों ने संचालक सुनील निर्मलकर का विशेष सहयोग बताया है। संचालक सुनील निर्मलकर ने सभी टॉपर विद्यार्थियों को उनके माता पिता के समक्ष मुंह मीठा कराकर उनका अभिनन्दन किया और उनके उज्ववल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि अब इन बच्चों के सपनों को नई उड़ान मिलेगी।



