छत्तीसगढ़राजधानी

एक ही परिवार के चार लोगों ने की आत्महत्या

महासमुंद। बागबाहरा में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहां एक ही परिवार के चार लोगों ने आत्महत्या कर ली। जिसमें पति-पत्नी और दो बच्चे शामिल हैं। मौके से एक सुसाइड नोट मिला है।
फिलहाल मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम और पुलिस जांच कर रही है इसके बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा। पुलिस ने बताया कि सुबह बागबाहरा टाऊन हाल के पास पीडब्लूडी कर्मचारी कालोनी के ब्लाक एच- 2 के 5 नंबर के घर का दरवाजा नहीं खुलने और अंदर से कोई आवाज न आने पर पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उनके परिजनों को सूचना दी और पुलिस ने परिजन व तहसीलदार की उपस्थिति में घर का दरवाजा खोला। जहाँ घर के अंदर एक कमरे में प्री-मैट्रिक व अनुसूचित जाति बालक छात्रावास में पदस्थ कर्मचारी बसंत पटेल (42) की लाश फांसी के फंदे पर लटकी मिली वहीं दूसरे कमरे में उनकी पत्नी भारती पटेल (38), बेटी सेजल पटेल (11) और बेटा कियांश पटेल (4) की लाश बिस्तर पर पड़ी मिली। पुलिस ने परिजनों की उपस्थिति में चारों शवों का पंचनामा के बाद पीएम के लिए भेज दिया है। फिलहाल फारेसिंक टीम मौके पर पहुंची और सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button