
तिल्दा नेवरा (वीरेन्द्र साहू)। नरेन्द्र मोदी विचार मंच के शाखा राष्ट्रीय उपभोक्ता फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश मिश्रा की अनुशंसा पर राष्ट्रीय नरेन्द्र मोदी विचार मंच के जिला अध्यक्ष दास जी साहू के द्वारा तिल्दा नेवरा शहर अध्यक्ष के पद पर भावेश साहू की नियुक्ति की है। उनको देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी के कार्यो को अपने स्थान पर प्रचार-प्रसार करने के लिए प्रेरित किये है। इनकी नियुक्ति से युवा वर्गो में भारी ख़ुशी और उत्साह है।



