भारतीय सेना के हौसले को सलाम, देश की सुरक्षा सुरक्षित हाथों में: दीपक
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर जश्न , सेनाओं के शौर्य और बलिदान को याद करने निकाली गई तिरंगा यात्रा

सीपत (हिमांशु गुप्ता)। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता से उत्साहित लोगों ने सीपत में तिरंगा यात्रा निकाली। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं, नेताओं और शिक्षा , स्वास्थ्य विभाग , महिला एवं बाल विकास विभाग के शासकीय अधिकारियों , कर्मचारियों , विभिन्न संगठन सहित स्थानीय लोगों ने इस तिरंगा यात्रा में हिस्सा लिया और भारतीय सेना के शौर्य के प्रति अपना समर्थन दिया।
तिरंगा यात्रा स्वामी आत्मानंद स्कूल सीपत से शुरू होकर तहसील होते हुए नवाडीह चौक पर समाप्त हुई। इस दौरान लोगों ने तिरंगा हाथों में लेकर भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाए। तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों ने भारतीय सेना के जवानों की बहादुरी की प्रशंसा की और उनके समर्थन में नारे लगाए।
यात्रा के समापन पर भारतीय जनता पार्टी सीपत के मंडल अध्यक्ष दीपक शर्मा ने कहा कि सेना के जवानों ने जिस प्रकार से बहादुरी दिखाकर और पाकिस्तान के घर में घुसकर बदला लिया है, उससे उत्साहित देश की जनता सभी वीर सैनिकों और मोदी सरकार के साथ है. उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य भारतीय सेना के शौर्य और साहस को सलाम करना है और उनके समर्थन में एकजुटता दिखाना है। भारतीय सेना ने हम सबका सर गर्व से ऊंचा कर दिया है. हमें उनके पराक्रम पर नाज है।
उन्होंने कहा कि देश के सेना के हौसला को सलाम करने का यह एक सांकेतिक माध्यम है। भारत का बच्चा बच्चा मानता है कि यह अमानवीय कृत्य है। इतने बड़े भयंकर स्थिति में देश को आंच नही लगी। देश की सुरक्षा सुरक्षित हाथों में है। हम सबको सेनाओं , वीर जवानों पर गर्व है। अंत मे स्वामी आत्मानंद स्कूल के संस्था प्रभारी पीके पटेल ने सभी का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष दीपक शर्मा , पूर्व मंडल अध्यक्ष राज्यवर्धन कौशिक ,महामंत्री द्वय सतीश पाटनवार ,हरिकेश गुप्ता, ढोला राम कैवर्त, बसंत साहू, नागेश्वर सिंह, रामकुमार कुम्भकार, रामफल धीवर, तिरुपति पाटनवार, कुलेश्वर पाटनवार, सुरेश पटेल, दीपक गुप्ता , सरपंच कौवाताल बसंत साहू, प्राचार्य गुड़ी भरत गंगवानी, वरिष्ठ ब्याख्याता सरिता यादव , पवन पटेल, आरती त्रिपाठी, लोभेराम साहू , व्यायाम शिक्षक केपी कश्यप, अरुण जायसवाल, नीरज सिंह क्षत्रिय , संकुल शैक्षिक समन्वयक प्रमोद कुमार पाण्डेय, श्रीकांत श्रीवास, रामप्रसाद साहू, तुलेश्वर सिह कौशिक, धर्मेंद्र प्रकाश गौरहा प्रधानपाठक, शिक्षक , आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।



