छत्तीसगढ़

गवर्मेंट स्कूल खम्हरिया के विद्यार्थियों का बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन

क्षेत्र का बढ़ाया मान , सरपंच संघ अध्यक्ष , प्राचार्य सहित शाला परिवार ने दी बधाई

सीपत (हिमांशु गुप्ता)। छग माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हाईस्कूल व हायर सेकण्डरी की परीक्षा में शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला खम्हरिया के बच्चों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए हाई अंकों से उत्तीर्ण कर क्षेत्र को गौरवांवित किया है।
बता दें कि कक्षा बारहवीं में कक्षा 12 वीं प्रथम स्थान धन्नू साहू 82.4 प्रतिशत, द्वितीय अंजू 80.6 प्रतिशत वाणिज्य संकाय से बाजी मारी। कक्षा 10 वीं का कुल परीक्षा परिणाम 92.92 प्रतिशत , कक्षा 12 वीं का कुल परीक्षा परिणाम 92.64 प्रतिशत रहा।
कक्षा 10 वीं में प्रथम तृषा 94.33, द्वितीय राधिका 93.5 , तृतीय इंद्राणी 92 , भावना महंत 91.83 , चंद्रकांत केशकर 90.5 , रोशनी 87.5 , सत्या साहू – 87.17 , कुमकुम पाण्डेय 86.5 , तनुजा खांडेकर 85.5 , दीपांशु 84.83 , मनीष जगत -82.67 , अंजली साहू 80.83 , अनुराधा 80.83 हासिल किए है।
पांच छात्र छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक व तेरह छात्र छात्राओं 80 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किए है। इन बच्चों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर प्राचार्य शशिकिरण किंडो, सीपत सरपंच संघ अध्यक्ष श्वेता शैलेन्द्र खांडेकर शिक्षक जहान कुरैशी, बेदब्यास साहू,युवा नेता राकेश लैहर्षण ,पत्रकार मोहम्मद नजीर हुसैन सहित शाला परिवार ने प्रतिभावान छात्रों को मुंह मीठा कराकर बधाई देते हुए उनके उज्ववल भविष्य की कामना की है।

Related Articles

Back to top button