
तिल्दा नेवरा (वीरेन्द्र साहू)। बलौदाबाजार जिले के ग्राम पंचायत नवापारा (सुहेला) में सुशासन तिहार के तहत आयोजित समाधान शिविर में सांसद बृजमोहन अग्रवाल व मंत्री टंकराम वर्मा के साथ सम्मिलित होकर आमजनों की समस्याओं का समाधान किया। साथ ही इस अवसर पर विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास भी किया।
इस दौरान मंत्री टंकराम वर्मा ने हितग्राहियों को सामग्री, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, गर्भवती महिलाओं को पोषक आहार का वितरण तथा शिशुओं का अन्नप्रासन संस्कार भी किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेशवासियों की समस्या सुनने और उसके निराकरण करने का माध्यम ही समाधान शिविर है।



