देश / विदेश

बॉलीवुड अभिनेता मुकुल देव का निधन

फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर

मुंबई। फिल्म इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता मुकुल देव का शुक्रवार रात 54 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके अचानक निधन की खबर से हिंदी सिनेमा जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।
‘सन ऑफ सरदार’, ‘आर… राजकुमार’ और ‘जय हो’ जैसी सुपरहिट फिल्मों से पहचान बनाने वाले मुकुल देव ने अपने करियर में विलेन से लेकर पुलिस अफसर तक के किरदार निभाकर दर्शकों के दिल में खास जगह बनाई थी। उनकी बहुमुखी प्रतिभा और स्क्रीन प्रेजेंस ने उन्हें हर पीढ़ी के दर्शकों का पसंदीदा बनाया।
परिवार की ओर से अब तक नहीं आया आधिकारिक बयान
उनकी मौत की वजहों की आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है। करीबी मित्र और अभिनेत्री दीपशिखा नागपाल ने उनके निधन की जानकारी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए दी।
फिल्मों के साथ टीवी में भी दमदार पहचान
मुकुल देव ने 1996 में टीवी धारावाहिक ‘मुमकिन’ से अभिनय की शुरुआत की थी और ‘फियर फैक्टर इंडिया’ के पहले सीज़न को होस्ट कर लोकप्रियता हासिल की। उन्होंने ‘दस्तक’ फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू किया था, जिसमें सुष्मिता सेन के साथ नजर आए थे।

Related Articles

Back to top button