हरदाडीह से एरमसाही पहुंच मार्ग की हालत खराब
जनपद सदस्य रेवाशंकर ने जल्द निर्माण शुरू करने शिविर में की मांग

सीपत (हिमांशु गुप्ता)। मस्तूरी जनपद क्षेत्र क्रमांक आठ के हरदाडीह जनपद सदस्य रेवाशंकर साहू ने सडक़ बनाने की मांग को लेकर कौडिय़ा में आयोजित समाधान शिविर में पुन: लोक निर्माण विभाग को आवेदन दिया और जल्द निर्माण कार्य शुरु किए जाने की मांग की।

जनपद सदस्य रेवाशंकर साहू ने बताया कि हरदाडीह स्कूल मार्ग से एरमसाही को जोडऩे वाली मुख्य सडक़ लगभग &4 वर्षों से बहुत ’यादा जर्जर है। कई बार आवेदन के बाद भी निर्माण नही हो पाया। सडक़ की लंबाई लगभग ढाई किमी है। उन्होंने बताया कि इस निर्माण कार्य को 2025 – 26 के बजट में शामिल किया गया है। यह सडक़ &4 वर्षों से जर्जर है। पूरे रास्ते भर गड्ढे हो गए है।
बरसात के दिनों में गड्ढों में पानी भर जाते है जिससे सडक़ ठीक तरह से दिखाई नही देता और ब‘चे गढ्ढो में हिचकोले खाकर गिरकर घायल हो जाते है। बरसात में समस्या इतनी बढ़ जाती है कि ब‘चे कीचड़ से सायकिल चलाकर तो कुछ ब‘चे पैदल ही कीचड़ में लथपथ होकर जैसे तैसे शिक्षा ग्रहण करने स्कूल पहुंचते है। हरदाडीह से छात्र छात्राओं को एरमसाही हॉयर सेकण्डरी स्कूल पहुंचने में भारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। साथ ही ग्रामीणों को भी इस सडक़ के बन जाने से एरमसाही पहुंचने में राहत मिलेगा।
उन्होंने जनहित को ध्यान में रखकर समाधार शिविर में आवेदन देकर शासन प्रशासन से जल्द ही इस सडक़ का निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की ताकि स्कूली विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों को परेशानियों से राहत मिल सके।



