छत्तीसगढ़

एकजुटता से सामाजिक विकास को मिलेगा बल, युवा जागेगा तो समाज आगे बढ़ेगा : सतीश

दशम महासभा : घुटकुगढ़ के सतीश बने चकवै, गुप्ता समाज के अध्यक्ष , राधारमण को मिली महासचिव की जिम्मेदारी

सीपत (हिमांशु गुप्ता)। श्री चंद्रपुरिहा कसौंधन वैश्य गुप्ता समाज सप्तगढ का दशम महाअधिवेशन शुक्रवार को हरदी बाजार गढ़ में सम्पन्न हुआ। जिसमे सभापति कैलाश गुप्ता की उपस्थिति के बाद महर्षि कश्यप की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
प्रथम सत्र स्वागत समारोह के लिए हरदीबाजार का रहा। द्वितीय सत्र में महासभा के सभी कंडिकाओं पर चर्चा के बाद संबोधित करते हुए सप्तगढ़ के पूर्व अध्यक्ष सतीश गुप्ता ने अपने तीन वर्षों की सामाजिक गतिविधियों को समाज के पटल पर रखा व समाज को आगे प्रगतिशील कैसे बनाया जाए, इस पर विचार दिए। सभी गढ़ के लिए भवन व समाज को संगठित बनाए जाने पर चर्चा की।
सप्तगढ़ के संरक्षक सतीश गुप्ता ने समाज को समया अनुसार चलने का आह्रान करते हुए एकजुटता बनाए रखने की बात कही। छत्तीसगढ़ कसौधन वैश्य समाज के कोषाध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता ने भी अपने विचार व्यक्त किए। सप्तगढ़ कोषाध्यक्ष मणिशंकर गुप्ता ने तीन वर्ष के आय व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। इसके बाद चुनाव अधिकारी कैलाश गुप्ता लक्ष्मी प्रसाद जितेन्द्र गुप्ता, अशोक गुप्ता की उपस्थिति में नई कार्यकारिणी का चुनाव सम्पन्न हुआ। जिसमें संरक्षक द्वय मोहनलाल गुप्ता बिलासागढ़ , रमाकांत गुप्ता बलौदागढ , अध्यक्ष घुटकुगढ़ से सतीश गुप्ता, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता जर्वे गढ , महासचिव राधारमण गुप्ता मस्तूरीगढ़ , सहसचिव कपिल गुप्ता कोरबागढ़, कोषाध्यक्ष मणिशंकर गुप्ता राजकिशोर नगर गढ़ व मनोनीत मंत्री आशीष गुप्ता लखरामगढ़ को चुना गया।
नए पदाधिकारियों को प्रदेश पदाधिकारी भूपेंद्र गुप्ता ने समाज में पद व गोपनीयता बनाए रखने की शपथ दिलाई। नवनिर्वाचित अध्यक्ष सतीश गुप्ता ने कहा कि एकजुटता से ही समाज के विकास को बल मिलेगा। समाज को सशक्त बनाने युवावों एवं महिलाओं को समाज की मुख्यधारा से जोड़ें। समाज को आगे बढ़ाने के लिए युवा की भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग अपनी ता$कत को पहचाने और समाज के विकास में अपनी ता$कत लगाए, युवा जागेगा तो निश्चित ही समाज आगे बढ़ेगा।
अंत में महासचिव राधारमण गुप्ता द्वारा आभार के बाद अवधेश गुप्ता के द्वारा महासभा के समापन की घोषणा की। महासभा को सफल बनाने में हरदीबाजार गढ़ के समस्त लोगों के अलावा सभी समाज के वरिष्ठजनों का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button