
रायपुर (शंकर क्षत्री)। बंजारी माता वार्ड नंबर 5 में भनपुरी रामेश्वर नगर कृष्णा स्कूल के पास के गली में आधे-पौन घंटे की बारिश ने गली-मोहल्लों की नालियां लबालब भरी रही। जिसका मुख्य कारण नाली का न बनना व गहरीकरण न होना। इस बारिश से लोगों को घरों से निकलना भी दूभर हो गया था।

मिली जानकारी के अनुसार हर वर्षों की भांति इस वर्ष भी मानसून अपने निर्धारित समय पर आ रही है। 25 मई को पहला नवतपा होने के बावजूद भी न तो गर्मी का अहसास हुआ बल्कि बारिश हुई। इस बारिश ने गली-मोहल्लों की समस्या को बढ़ा दिया है। क्योंकि जैसी ही बारिश होती है इस गली में पानी लबालब भर जाती है। निकासी की कोई जगह नहीं है। रोड ढलान होने की वजह से एक जगह स्थिर हो जाती है। जिससे पानी भर जाता है और लोगों को घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है।
वैसे देखा जाए तो पिछले वर्ष इस वार्ड में कांग्रेस का वार्ड पार्षद था। उनके कार्यकाल सडक़ें तो बनी लेकिन सही तरीके नहीं बन पाई थी। लेकिन इस वर्ष भाजपा की वार्ड पार्षद अंबिका साहू है। जिसने चुनाव जीतने के पूर्व वार्ड के लोगों को भरोसा दिलाया था कि यदि मैं चुनाव जीत जाती हूं तो इस वार्ड की नाली की समस्या को हल करूंगी और रोड को निर्माण होगा। अब देखना यह है कि उनकी बातों का कब अमल होता है।
जब हमने वार्ड पार्षद अंबिका साहू से इस विषय पर बातचीत करनी चाही तो उनके पुत्र दिलीप साहू ने फोन उठाया और कि मैं अभी घर से बाहर हूं, उनका मोबाईल मैं लेकर आया हूं। जब हमने उनसे सडक़ों में पानी भराव के बारे में चर्चा की तो उन्होंने बताया कि अभी कुछ जगहों पर सडक़ें बनाई जा रही है, और आगे की भी सडक़ें बने इसके लिए प्रस्ताव भेजा हुआ है। जब यह प्रस्ताव पास होकर आएगा तो यहां भी सडक़ों का निर्माण कार्य होना शुरू हो जाएगा।
अब यह देखना यह कि यह प्रस्ताव कब पास होगा आता है। लोगों में पहली बारिश में सडक़ें लबालब को लेकर नाराजगी व्यक्त की जा रही है।



