‘मोर गांव , मोर पानी’ अभियान से जागा जल संरक्षण का संकल्प
गांव का पानी गांव में रोकने की ली शपथ , जनजागरूकता का व्यापक अभियान शुरू

जल संरक्षण , संवर्धन एवं वृक्षारोपण के लिए आगे आए सीपत के मनरेगा मजदूर
सीपत (हिमांशु गुप्ता)। भारत सरकार के महत्वाकांक्षी योजना महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना के तहत प्रदेश के सभी ब्लॉकों के ग्रामों में मनरेगा के तहत विभिन्न प्रकार के कार्य कराए जा रहे हैं।
जल संरक्षण को लेकर मोर गांव , मोर पानी महाअभियान के तहत व्यापक गतिविधियां संचालित की जा रही है। बरसात के पूर्व मस्तूरी विकासखंड के ग्राम सीपत में जल संवर्धन जल संचय एवं वृक्षारोपण करने हेतु मनरेगा की मजदूरों ने अपनी एक विशेष पहचान बनाकर इसके लिए जुट हुए है।
भविष्य में जल संकट को देखते हुए विभिन्न प्रकार के जल स्रोतों को नदी, तालाबों, कुआं,नालों में जल को एकत्रित करने के लिए बरसात के पूर्व इस काम में जुटे हुए हैं द्य सभी जनप्रतिनिधियों , मनरेगा मजदूरों , श्रमिकों को जल संरक्षण का शपथ दिलाई गई। जिसमें सभी ने बढ़चढक़र जल संरक्षण व संवर्धन की जिम्मेदारी ली। इसके अलावा सीपत के मनरेगा मजदूरों ने जल है तो कल है नारों के साथ जल स्त्रोतों के संरक्षण का संदेश दिया। सरपंच श्रीमती मनीषा योगेश वंशकार ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन का आरंभ किए गए इस महाअभियान का उद्देश्य केवल जल बचाना ही नही बल्कि समाज मे जल के विवेकपूर्ण उपयोग की आदत विकसित करना और पारंपरिक जल स्त्रोतों के पुनर्जीवन को बढ़ावा देना भी है।
वृक्षारोपण की दिशा में ग्राम पंचायत सीपत के विभिन्न शासकीय जमीनों पर इस योजना को साकार करने सरपंच श्रीमती मनीषा योगेश वंशकार , सचिव रेखा पांडेय , रोजगार सहायक संजय गढ़ेवाल , उपसरपंच श्रीमती श्यामा शशिकांत साहू सहित पंचगण इसके लिए विभिन्न योजनाओं को ग्राम पंचायत द्वारा प्रस्ताव पारित किए है।



