सामुदायिक भवन बनने से समाज को विभिन्न गतिविधियों का सही रुप से होगा क्रियान्वयन, बढ़ेगी एकजुटता : लहरिया
विधायक लहरिया ने किया 10 लाख रुपए के सामुदायिक भवन का भूमिपूजन

सीपत (हिमांशु गुप्ता)। मस्तुरी विधानसभा सीपत क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंधी में गुरुवार को विधायक दिलीप लहरिया ने विधायक निधि से 10 लाख रुपए के लागत से सूर्यवंशी मोहल्ला में बनने वाले सामुदायिक भवन निर्माण का भूमिपूजन किया।

विधायक लहरिया ने कहा कि सामुदायिक भवन बनने से ग्रामीणों को अपने कार्यक्रम करने में सहूलियत होगी। सामुदायिक भवन बनने से समाज को विभिन्न गतिविधियों का सही रुप से संगठित होकर क्रियान्वयन कर सकेगा। साथ ही सामाजिक एकजुटता भी बढ़ेगी। विधानसभा के चहुंओर विकास की गंगा बहाना मेरी प्राथमिकता है। मैं इसके लिए कोई भी बाधा आड़े नहीं आने दूंगा। सरपंच वीरेंद्र साहू ने कहा कि विधायक लहरिया पंधी के लिए हमेशा से कटिबद्ध है। उन्होंने हमेशा मांगों एवं समस्याओं को गंभीरता में रखकर विकास कार्यों को अंजाम दिया है। बिजली, पानी , स्वास्थ्य , शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं के अलावा समाज को सामुदायिक भवन का सुविधा उपलब्ध कराना समाज के लिए बड़ी उपलब्धि है। इसके लिए हम उनके आभारी है।
इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती सोनवानी, केश शिल्प बोर्ड के उपाध्यक्ष चित्रकांत श्रीवास , सूर्यवंशी समाज के जिलाध्यक्ष नंदकिशोर डहरिया , राजू सूर्यवंशी , आर के तोड़े, सरपंच वीरेन्द्र साहू , वृंदा सूर्यवंशी , मुनीर खान , गुना राम सूर्यवंशी , कन्हैया सूर्यवंशी , विदेशी वर्मा, नागेश सूर्यवंशी उपसरपंच , रामलाल सूर्यवंशी , अरुण लहरे , विनय कुर्रे सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।


