छत्तीसगढ़राजधानी

देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़

काम दिलाने के बहाने युवतियों को देह व्यापार में धकेला, महिला दलाल गिरफ्तार

रायपुर। रायपुर के भाठागांव स्थित एक किराए के मकान में देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुरानी बस्ती थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दलाल महिला रूषा खरे को गिरफ्तार किया है, जो सरगुजा, जांजगीर-चांपा और सारंगढ़ की गरीब लड़कियों को काम दिलाने के बहाने रायपुर लाकर जबरन देह व्यापार में धकेल रही थी।
पुरानी बस्ती थाना प्रभारी को सूचना मिली कि इटालिया हाउस, भाठागांव के एक किराए के मकान में अनैतिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उम्मेद सिंह के निर्देश, और एएसपी दौलतराम पोर्ते व लखन पटले के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक राजेश देवांगन के नेतृत्व में टीम
एक पांइटर (गवाह) को नकद 1500 रुपये देकर भेजा गया, जिसने मोबाइल मिस कॉल के जरिए पुलिस को संकेत दिया। इसके बाद टीम ने मकान में दबिश दी और चार महिलाओं को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा।
मुख्य आरोपी रूषा खरे पति धनउ खरे (उम्र 38) निवासी अंबेडकर नगर, पेंड्रावन, सारंगढ़-बिलाईगढ़ को मौके से गिरफ्तार किया गया।
अन्य तीन युवतियों ने बताया कि रूषा खरे ने उन्हें अधिक पैसे और नौकरी का लालच देकर रायपुर बुलाया और फिर जबरन देह व्यापार में धकेल दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 की धारा 4, 5, 7 के तहत एफआईआर क्रमांक 224/2025 दर्ज किया और रूषा खरे को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
इस कार्रवाई में विशेष रूप से सीएसपी पुरानी बस्ती: राजेश देवांगन, थाना प्रभारी: योगेश कश्यप, उप निरीक्षक: शिशुपाल चंद्रवंशी, महिला प्रधान आरक्षक: योगिता मिश्रा, महिला आरक्षक: कावेरी चक्रवर्ती, टीआई और आरक्षक टीम शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button