
रायपुर 2 जून। वरिष्ठ पत्रकार संजीत त्रिपाठी का आज 2 जून को निधन हो गया है। उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर 1.30 मारवाड़ी श्मशान घाट में किया गया।
रायपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रफुल्ल ठाकुर, महासचिव डॉ, वैभव शिव पाण्डेय, उपाध्यक्ष संदीप शुक्ला, कोषाध्यक्ष रमन हलवाई, संयुक्त सचिव तृप्ति सोनी, अरविंद सोनवानी सहित सभी सदस्यों ने गहरा दु:ख व्यक्त करते हुए उन्होंने श्रद्धांजलि अर्पित की है।


