छत्तीसगढ़राजधानी

आबकारी घोटाला मामले में अनवर-अनिल को मिली जमानत

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने गिरफ़्तारी को अवैध घोषित किया

रायपुर/प्रयागराज। आबकारी घोटाले मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार कारोबारी अनवर ढेबर और पूर्व आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा की गिरफ़्तारी को अवैध घोषित कर दिया है। ढेबर और टुटेजा के खिलाफ उत्तर प्रदेश में में दर्ज एफआईआर में हुई है। जिसे अब हाई कोर्ट ने अवैध करार दे दिया है।
कारोबारी अनवर ढेबर और पूर्व आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा छत्तीसगढ़ शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी हैं। इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज सिद्धार्थ वर्मा और मदन पाल सिंह की पीठ ने मेरठ में दर्ज एफआईआर में ज़मानत दे दी है। पीठ ने कहा कि, गिरफ़्तारी ज्ञापन में याचिकाकर्ताओं की गिरफ़्तारी के आधार के लिए कोई कॉलम नहीं था। उन्हें न तो गिरफ़्तारी के आधार के बारे में बताया गया था और न ही गिरफ़्तारी के कारणों के बारे में।

Related Articles

Back to top button