
रायपुर। विश्व पर्यावरण के दिवस के अवसर पर 5 जून को पुलिस उप महानिरीक्षक व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने कार्यालय एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट गंज परिसर में पौधरोपण किया।
इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम डी.आर.पोर्ते, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम संदीप मित्तल, उप पुलिस अधीक्षक क्राईम संजय सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक पुरानी बस्ती राजेश देवांगन, प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट निरीक्षक परेश कुमार पाण्डेय तथा एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट के अन्य अधि./कर्म. उपस्थित रहे तथा उक्त अधिकारियों ने भी पौधरोपण किया।



