भक्त माता कर्मा सिर्फ एक धार्मिक व्यक्तित्व नहीं बल्कि वे समाज सुधार, भक्ति और सेवा की प्रतीक : लहरिया
- साहू समाज मचखण्डा केंद्र का आयोजन, उच्चभट्ठी में भक्त माता कर्मा मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं मंच लोकार्पण समारोह सम्पन्न, शामिल हुए विधायक लहरिया व सुशांत

सीपत (हिमांशु गुप्ता)। साहू समाज मचखण्डा केंद्र के द्वारा समीप के ग्राम उच्चभ_ी के सतीदाई मंदिर प्रांगण में लगभग 25 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित भक्तमाता कर्मा मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा एवं मंच लोकार्पण समारोह का आयोजन सम्पन्न हुआ। जिसकी शुरुआत विशाल कलश यात्रा के साथ हुई। जिसमें बड़ी संख्या में उत्साहित समाज की महिलाओं व बालिकाओं ने बैंड बाजा , कर्मा नर्तक दलों के साथ सिर पर सुसज्जित कलश लिए हुए कलश यात्रा निकाली। जिसका पटाखे , लड़ी व पानी पिलाकर जगह जगह स्वागत किया गया। इसके बाद कुसमुंडा कोरबा गायत्री परिवार से पहुंचे सदस्यों के द्वारा विधिवत मंत्रोच्चार के साथ कर्मा माता की प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न कराई।

इस दौरान पूरा परिसर भक्त माता कर्मा की जयघोष से गूंज उठा। कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया व बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला , जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी शामिल हुए।
विधायक दिलीप लहरिया ने समाज को संबोधित करते हुए कहा कि भक्त माता कर्मा सिर्फ एक धार्मिक व्यक्तित्व नहीं थीं, बल्कि वे समाज सुधार, भक्ति और सेवा की प्रतीक थीं। साहू समाज देश का सबसे बड़ा और संगठित समाज है, जो अपने परिश्रम, कर्मठता और समाजसेवा के लिए जाना जाता है। यह समाज न केवल अपनी एकता के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। साहू समाज की विशेषता एवं ताकत ईमानदारी और मेहनत है।
विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा कि भक्त माता कर्मा ने समर्पण, निष्ठा और परोपकार का जो आदर्श प्रस्तुत किया, वह हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। साहू समाज ने हमेशा अपने कर्मठता, परिश्रम और त्याग से समाज को आगे बढ़ाया है, और माता कर्मा की शिक्षाएं हमें इसी मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं। यह समाज की शक्ति और एकता का प्रमाण है।
उन्होंने कहा कि साहू समाज की सामाजिक एकता व समरसता का यह उदाहरण है कि आज समाज के बड़ी संख्या में महिला, पुरुष व युवा वर्ग भक्त माता कर्मा के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में एकत्रित हुए है। श्री शुक्ला ने 11 लाख रुपए शिवशक्तिदाई मंदिर ट्रस्ट को देने की घोषणा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला साहू संघ के अध्यक्ष डॉ तिलकराम साहू ने की।
विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला साहू संघ महामंत्री पप्पू साहू , जिपं सदस्य श्रीमती सत्यकली बावरे , मस्तूरी जनपद अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती परमेश्वर सोनवानी , भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अभिलेश यादव , देवकुमार कनेरी, जिला साहू संघ महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष श्रीमती नंदनी पवन साहू , तहसील संरक्षक रामेश्वर साहू , पूर्व महामंत्री संतोष साहू , तहसील अध्यक्ष रामगोपाल साहू , तहसील महामंत्री एवं कार्यकारी केन्द्राध्यक्ष रामखिलावन साहू,उच्चभठ्ठी सरपंच व मचखण्डा केंद्र के अध्यक्ष डॉ नारायण साहू , उमेश गौरहा , यदुराम साहू , राजेंद्र (डब्बू) साहू , एमनलाल साहू , दादूराम साहू, श्रीमती नागेश्वरी साहू उपस्थित रहे। आयोजन में प्रमुख रूप से बजरंग साहू,राममनोहर साहू, जगनन्दन साहू केदारनाथ साहू,टाकेश्वर प्रसाद साहू , डॉ कन्हैया साहू , डॉ आशाराम साहू , बृजेश साहू , केशव साहू, श्यामा साहू , भागवत साहू , विष्णु साहू , जित्तू साहू , संतोष साहू , देवनन्दन साहू , रमेश कुमार साहू , सहदेव साहू , माधवी उमेश साहू , कमला विजय साहू , घनश्याम साहू , विजय साहू, प्रमोद साहू , सुरेश साहू , अमृत साहू , संतोष साहू, नंदकिशोर साहू , बृजेश्वर साहू , ऊनि सरपंच छविलता देवकुमार साहू, जागेश्वर साहू , रामरतन साहू , शेषनारायण साहू, पवन साहू, उमेंद राम साहू, जनकराम साहू , दिलेश्वर साहू , दीनानाथ साहू , दीनदयाल साहू , सुखदेव साहू , कन्हैया साहू , केशव साहू , मेघनाथ साहू , छेदी साहू , देवेंद्र साहू , श्यामलाल साहू , जगमोहन साहू, परमेश्वर साहू , दुर्गा साहू अंजनी साहू , लक्ष्मी साहू , गायत्री साहू , रामचरण साहू , गंगाराम साहू , रामनारायण साहू , सौपत साहू ,, मनबोध साहू , आनंद साहू , राधेश्याम साहू , सालिक साहू, थानूराम साहू, गोपाल साहू, संतोष साहू, समेलाल साहू , दिनेश साहू , दिलीप साहू, हेमंत साहू, ईश्वर साहू, आनंद साहू,शिवकुमार साहू, अमृत साहू के अलावा बिलासपुर , जांजगीर चांपा, कोरबा, बलौदा बाजार सहित कई जिले के अंतर्गत आने वाले केंद्र , तहसील , इकाई से समाज के पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए।



