छत्तीसगढ़
केवल पौधे लगाना ही नही बल्कि देखभाल व सुरक्षा की जिम्मेदारी भी लें _ विक्रम

सीपत (हिमांशु गुप्ता)। प्रकृति में संतुलन बनाए रखने एवं पर्यावरण को प्रदूषण से मुक्त बनाने उद्देश्य से पर्यावरण दिवस के अवसर पर रांक सरपंच विक्रम प्रताप सिंह ने उपसरपंच सहित पंचायत प्रतिनिधियों के साथ मिलकर पंचायत परिसर व ग्राम के विभिन्न स्थानों में वृक्षारोपण किया।
इस मौके पर रांक सरपंच विक्रम प्रताप सिंह ने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा हम सबकी साझा जिम्मेदारी है। हर व्यक्ति को अपने जीवन मे कम से कम 50 पेड़ जरूर लगाने चाहिए। केवल पौधे लगाना ही नही बल्कि उसकी सुरक्षा व संरक्षण की जिम्मेदारी भी हमारा दायित्व है। ताकि हम आने वाली पीढ़ी को एक स्वच्छ व सुरक्षित वातावरण दे सकें। सभी पंचायत प्रतिनिधियों ने हाथ मे एक एक पौधे लेकर देखरेख व सुरक्षा की जिम्मेदारी ली। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्राम के लोग उपस्थित रहे।



