मटियारी में रक्तदान शिविर का आयोजन, 50 लोगों ने किया ब्लडडोनेट , रक्तदान एक पुनीत कार्य, दूसरों के जीवन बचाने रक्त की एक-एक बूंद जीवनदायिनी : सतीश
- सरपंच ने जन्मदिवस पर पंचायत प्रतिनिधियों के साथ मिलकर किया पौधरोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

सीपत (हिमांशु गुप्ता)। ग्राम पंचायत मटियारी के पंचायत भवन में सरपंच सतीश केशर ने गुरुवार को अपने जन्मदिवस के उपलक्ष्य में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर के शुभारंभ पंचायत प्रतिनिधियों ने पूजा अर्चना कर किया। इस दौरान सरपंच सतीश केशर ने स्वयं रक्तदान किया। इसके बाद अन्य रक्तदाताओं ने भी ब्लड डोनेट किए। इस मौके सरपंच सतीश केशर ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति की मृत्यु निश्चित हैं, लेकिन कई लोगों की मृत्यु दुर्घटनाओं एवं अन्य बीमारी के दौरान रक्त की कमी से होती है। ऐसे में रक्तदान के द्वारा मनुष्य को अकाल मृत्यु से बचाया जा सकता है। इसलिए प्रत्येक शारीरिक रूप से सक्षम व्यक्ति को जीवन में रक्तदान अवश्य करना चाहिए, जिससे पुण्य की प्राप्ति भी होती है।
रक्त की एक-एक बूंद दूसरों के लिए जीवनदायिनी है। सरपंच ने ग्राम के युवाओं को बधाई देते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन से समाज में जागरूकता आती है। उन्होंने बताया कि वे प्रत्येक वर्ष अपने जन्मदिन पर रक्तदान करते है। साल में कुल 3 से 4 बार रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी नैतिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करते है। रक्तदान से बड़ा कोई दान नही है। हर इंसान को साल में कम से तीन बार स्वेच्छिक रक्तदान अवश्य करना चाहिए, ताकि रक्त की कमी से किसी जरूरतमंद मरीज को अपनी जान ना गंवानी पड़े। रक्तदान करने के बाद रक्तदाताओं को हेलमेट और अभिनन्दन पत्र देकर पंचायत की ओर से सम्मानित किया गया।
शिविर के दौरान करीबन 50 यूनिट रक्तदान हुआ। साथ ही पंचायत प्रतिनिधियों ने परिसर में पौधरोपण किया व सरपंच ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए बारिश के मौसम में सार्वजनिक स्थानों, सडक किनारे, खेतों की मेड सहित अन्य स्थानों पर पौधरोपण करने की भी अपील की।
इस दौरान प्रमुख रूप से सचिव रामवतार बर्मन , उपसरपंच राजेंद्र अग्रहरि , कृष्णा यादव , सुरेन्द्र जायसवाल , जयचंद टाइगर , अश्वनी यादव , राजू यादव , आनंद कुमार , रामकिशोर जायसवाल , राकेश यादव , रवि साहू , कैलाश यादव, शनिकुमार , रूपेश साहू , नावेद पाण्डेय , दीपेश गंधर्व , मनीष यादव , बलराम यादव , संतोष शिकारी , वीरेंद्र साहू, कश्यप रामझूला यादव , इंद्रपाल गंधर्व , अर्जुन गंधर्व , राकेश रजक , लवकेश केशर , सुमत गंधर्व , चित्रकांत टाइगर सहित ग्रामवासियों का योगदान रहा।



