सीपत थाने में 16 जून को लगेगी शिकायत समाधान शिविर, टीआई की नई पहल से लोगों की जागेगी उम्मीद
नशे के खिलाफ आवाज बुलंद करने वाली जुहली की महिला कमाडों एसएसपी के हाथों होंगी सम्मानित

सीपत (हिमांशु गुप्ता)। जनताओं को जागरूक करने और थाना से संबंधित मामलों को जल्द से जल्द सुलझाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग भी एक नई सोच के साथ लोगो से रूबरू होकर आम जनताओं के लिए कुछ अलग करने का मन बना ली। जिले के पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के मार्गदर्शन में लोगों को थाना में होने वाली शिकायतों का जल्द से जल्द समाधान हो , इसके लिए यह शिकायत समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिले के एसएसपी रजनेश सिंह , एडिशनल एसपी ग्रामीण अर्चना झा, सीपत थाना के एसडीओपी सिद्धार्थ बघेल उपस्थित रहेंगे।
टीआई गोपाल सतपथी ने बताया कि शिविर में सरल मामलों का निपटारा मौके पर ही किया जाएगा एवं जटिल मामलों को भी कम से कम समय में करने का प्रयास होगा। वही ऑपरेशन तलाश अभियान के तहत गुमशुदा लोगों को उनके परिजनों से मिलाया जाएगा। थाना प्रभारी ने बताया कि शिविर का प्रमुख उद्देश्य है कि नशा से परिवार को बचाना, शिकायत समाधान शिविर कार्यक्रम के माध्यम से लोग बेझिझक अधिक संख्या में पुलिस से जुड़े एवं उनकी शिकायतों का समाधान करना हमारा ध्येय है।
शिविर का आयोजन 16 जून सोमवार को सुबह 10 बजे से दोपहर लगभग 2 बजे करने जा रहे हैं। सुबह 10 से 1 बजे तक शिकायतों के आवेदन लिए जाएंगे उसके बाद समाधान होगा। सीपत थाना क्षेत्र अंतर्गत कई ग्रामों में थाना प्रभारी गोपाल सतपथी द्वारा नशामुक्ति अभियान की जो जुनून लोगों में बढ़चढक़र देखने को मिल रही है। ऐसे जुहली गांव को पूर्णत: नशामुक्त और आदर्श ग्राम बनाकर एक अनूठी मिसाल पेश करने वाली महिला कमांडो एसएसपी रजनेश सिंह के हाथों से सम्मानित होंगे।
वास्तव में सीपत थाना क्षेत्र में पहली बार फरियादियों को ज्यादा से ज्यादा सुविधा दिलाने के उद्देश्य से की जा रही टीआई का यह पहल बेहद सराहनीय है। शिविर में लोगों के सुविधा को देखते हुए शिकायत एवं समाधान के अलग अलग काउंटर बनाए जाएंगे। पुराने मामलों में गुमशुदगी की जानकारी लोगो से एकत्रित उनका पतासाजी भी किया जाएगा। सीपत थाना प्रभारी गोपाल सतपथी ने क्षेत्र को नशा से मुक्ति दिलाने और उसे पर कठोर कार्रवाही करने की बात कही है। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अपनी थाने संबंधित समस्याओं को लेकर उपस्थित होने कहा है।


