विकसित भारत का अमृत काल, सेवा सुशासन, गरीब कल्याण के प्रेरणादायक
11 साल ‘संकल्प से सिद्धि अभियान’ का आयोजन

मनेन्द्रगढ़ ( सुरेंद्र गुप्ता)। भारतीय जनता पार्टी के ‘संकल्प से सिद्धि अभियान’ के अंतर्गत एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में युवा भाजपा नेता आनंद ताम्रकार ने राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि ‘यदि प्रत्येक नागरिक अपने कर्तव्यों का संकल्पपूर्वक पालन करे, तो भारत को विकसित राष्ट्र बनने से कोई नहीं रोक सकता।’
नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रतिमा यादव, मंडल अध्यक्ष रोहित वर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष आलोक जायसवाल, पार्षद नीलू जायसवाल, पार्षद सुनैना विश्वकर्मा, पार्षद सुशीला सिंह,श्रीमती शकुंतला जायसवाल ,प्रवीण सिंह,सरबजीत यादव सुधा सोनी,राहुल अग्रवाल, बृजेश जैसवाल,संतोष केसरवानी,झकौडी लाल केशरवानी,मुनिया केवट, कलावती केवट सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने ‘संकल्प से सिद्धि’ विषय पर अपने विचार रखते हुए नागरिकों से सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया।
कार्यक्रम में साहित्यकार सतीश उपाध्याय ने सामाजिक चेतना और राष्ट्रीय जागरण पर सारगर्भित वक्तव्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन रामचरित द्विवेदी ने किया।
इस आयोजन में बड़ी संख्या में वार्डवासी, विशेषकर ग्रामीण जन क्षेत्र के नागरिकों की उपस्थिति ने आयोजन को एक जन-आंदोलन का रूप दे दिया। सभी वक्ताओं ने मिलकर यह संकल्प लिया कि विकसित भारत 2047 का सपना ‘संकल्प से सिद्धि’ के मार्ग से ही साकार होगा।



