देश / विदेश
पीएम मोदी ने बिहार को दी वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात

पटना। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार को एक और वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात दी है। वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात के साथ ही वैशाली से देवरिया तक नई रेल लाइन की भी सौगात दी। श्री मोदी ने सीवान में आयोजित एक कार्यक्रम में वीडियो लिंक के माध्यम से हरी झंडी दिखाकर पाटलिपुत्र और गोरखपुर के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन से रवाना किया। श्री मोदी ने वैशाली से देवरिया (उत्तर प्रदेश) तक नई लाइन का उद्घाटन किया।
पाटलिपुत्र स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में पटना साहिब संसदीय क्षेत्र से निर्वाचित भाजपा सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, बिहार सरकार में मंत्री नितिन नवीन, पाटलिपुत्र से पूर्व सांसद रामकृपाल यादव उपस्थित थे। जबकि पाटलिपुत्र की सांसद मीसा भारती समारोह में नहीं दिखाई दीं।



