छत्तीसगढ़

‘प्रशासन के सामने निजी स्कूलों की गुहार – बच्चों के हित में मांगे पूरी करें’

निजी स्कूल संचालकों ने 5 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा कलेक्टर को ज्ञापन, कहा :बच्चों की पढ़ाई न हो बाधित

सीपत (हिमांशु गुप्ता)। जिले के निजी विद्यालय संचालकों ने शुक्रवार को अपनी 5 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। अशासकीय स्कूल संचालक सेवा संगठन के संभागीय अध्यक्ष मोहनलाल गुप्ता के नेतृत्व में बड़ी संख्या में संचालक जिला मुख्यालय पहुंचे और अपनी समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखीं।
ज्ञापन में प्रमुख रूप से नवीनीकरण प्रक्रिया को सरल बनाए जाने, आरटीई सत्यापन की प्रक्रिया में स्पष्टता, आदेशों के क्रियान्वयन हेतु न्यूनतम समय सीमा, सूचनाएं संगठन के माध्यम से भेजने की व्यवस्था, एवं निजी स्कूलों की समस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग की गई है।
ज्ञापन के माध्यम से नवीनीकरण प्रक्रिया को सरल किया जाए और मान्यता न्यूनतम 5 वर्षों के लिए दी जाने, आरटीई सत्यापन केवल नोडल अधिकारी द्वारा कराया जाए, बीईओ स्तर से आदेश रोके जाने , किसी भी आदेश के पालन हेतु कम से कम 7 दिन का समय दिए जाने , सूचनाएं सीधे संगठन अध्यक्ष को ही भेजी जाएं, पूर्व की व्यवस्था पुन: लागू करने एवं निजी विद्यालयों से संबंधित समस्याओं का तत्काल समाधान सुनिश्चित किया जाने की मांग की। संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि निजी विद्यालयों पर अनावश्यक दबाव और जटिल प्रक्रियाएं शैक्षणिक कार्यों को बाधित कर रही हैं। यदि इन मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया, तो भविष्य में आंदोलन की रूपरेखा तय की जाएगी। उन्होंने प्रशासन से अपील की कि विद्यालयों के सुचारू संचालन और बच्चों के हित को ध्यान में रखते हुए इन मांगों पर त्वरित निर्णय लिया जाए।

Related Articles

Back to top button