योग एवं पर्यावरण दोनों जीवन के लिए अनिवार्य , बनाएं जनांदोलन : दीपक शर्मा
भाजपा सीपत मंडल ने लुतरा में किया योग एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम

सीपत (हिमांशु गुप्ता)। भाजपा सीपत मंडल के तत्वावधान में ग्राम लुतरा में शुक्रवार को योग दिवस एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अगुवाई मंडल अध्यक्ष दीपक शर्मा ने की , जिनकी सक्रिय भूमिका एवं नेतृत्व में समूचे आयोजन ने सामाजिक सरोकारों की दिशा में एक सकारात्मक संदेश दिया।कार्यक्रम की शुरुआत योगाभ्यास से हुई, योग के उपरांत गांव की हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से वृक्षारोपण अभियान चलाया गया, जिसमें आम, नीम, पीपल सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष दीपक शर्मा ने कहा कि योग और पर्यावरण दोनों ही जीवन के लिए अनिवार्य हैं। हम सभी को मिलकर इसे जन आंदोलन बनाना होगा। भाजपा सदैव समाजहित में इस तरह के कार्यक्रम करती रही है और आगे भी करती रहेगी। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता द्वारिकेश पांडेय , भाजपा महामंत्री द्वय सतीश पाटनवार, हरिकेश गुप्ता, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष शिव साहू, जनपद सदस्य देवेश शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष ढोलाराम कैवर्य, कोषाध्यक्ष नागेश्वर सिंह, लुतरा सरपंच चंद्रमणि मेरावी, जेवरा सरपंच मूलचंद पटेल, मचखंडा सरपंच कमलसिंह मेरावी सहित अनेक पंचायत प्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष नंदनी साहू, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष धनिराम निजामुद्दीन, एजाज खान, संतोष गंधर्व, रामू गंधर्व , मदनलाल पाटनवार , रामनिहोर सूर्यवंशी , कुलेश्वर पाटनवार सहित अन्य गणमान्य लोगों ने भी इस आयोजन में अपनी भागीदारी दी। कार्यक्रम का समापन हर घर पौधा, हर मन योग के संकल्प के साथ किया गया।


