टीआई गोपाल सतपथी की अगुवाई में ‘सफाईकर्मी’ बनकर पहुंची पुलिस ने मचाया खांडा में हडक़ंप, अवैध शराब का जखीरा बरामद

सीपत (हिमांशु गुप्ता)। एडिशनल एसपी (ग्रामीण) अर्चना झा के निर्देशन एवं थाना सीपत प्रभारी टीआई गोपाल सतपथी के नेतृत्व में सीपत पुलिस की टीम ने अवैध शराब माफिया पर ऐसा वार किया, जिसकी किसी को भनक तक नहीं लगी। पुलिस टीम सफाईकर्मियों के भेष में खांडा गांव पहुंची, चारों ओर से घेराबंदी की और 1040 लीटर कच्ची महुआ शराब व 5.760 लीटर देशी प्लेन शराब जब्त कर 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस शराब की कुल अनुमानित कीमत 3,14,560 आँकी गई है।

पुलिस ने चुपचाप ऐसी प्लानिंग की कि शराब माफियाओं की आंख खुलने तक हथकड़ी लग चुकी थी। भ_ी, बर्तन, शराब निर्माण उपकरण भी जब्त, 8 अलग-अलग प्रकरण दर्ज।
टीम पहुंची सफाईकर्मी बनकर, जाल बिछा ऐसे कि फँस गया पूरा गिरोह
सूचना मिलने पर एसएसपी रजनेश सिंह और एएसपी अर्चना झा ने ऑपरेशन की कमान संभाली। टीआई गोपाल सतपथी के मार्गदर्शन में पुलिस टीमों ने सात ग्रुप में बंटकर सफाईकर्मी के वेश में गांव में प्रवेश किया, ताकि किसी को शक न हो। फिर अचानक चारों तरफ से रेड डाली गई। अवैध शराब बनाने और छिपाने वाले अपराधियों को रंगे हाथों दबोच लिया गया।
आरोपी के साथ जब्त शराब की मात्रा
मीना बाई सिदार 150 लीटर , चांदनी सिदार 105 लीटर , परदेशी सिदार 175 लीटर , सुकृता गोंड 180 लीटर, वेदलाल गोंड 145 लीटर , रेशम बाई सिदार 155 लीटर , बेदमति गोंड 130 लीटर , उत्तम भोई 32 पाव देशी प्लेन शराब (5.760 लीटर)
टीआई गोपाल सतपथी का बयान
‘हमने पूरी तैयारी के साथ गाँव में सफाईकर्मी बनकर प्रवेश किया और शराब माफियाओं को चौंका दिया। हमारी टीम का यह संदेश साफ है—अवैध कारोबार करने वालों के लिए अब बिलासपुर में कोई जगह नहीं। कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।’
इन जांबाज़ों की रही सराहनीय भूमिका
निरीक्षक गोपाल सतपथी, सउनि सहेत्तर कुर्रे, कमलफूल साहू, धर्मेंद्र यादव, शरद साहू, जयपाल बंजारे, प्रकाश जगत, ज्योति जगत, प्रफुल्ल सिंह, सुभाष मरावी, दिनेश पटेल, अवधेश कश्यप सहित रक्षित केंद्र बिलासपुर व महिला पुलिस टीम की सक्रिय सहभागिता रही।


