छत्तीसगढ़

वैदिक कॉलेज बना विद्यार्थियों की पहली पसंद, पंजीयन के बाद जानकारी लेने उमड़ रही छात्रों की भीड़ ने रचा नया रिकॉर्ड

- शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता और विश्वास का प्रतीक बनकर उभर रहा वैदिक कॉलेज , एडमिशन को लेकर विद्यार्थियों में उत्साह

सीपत (हिमांशु गुप्ता)। वैदिक कॉलेज सीपत में इस सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ होते ही विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। कॉलेज में पंजीयन कराने के बाद जानकारी लेने छात्रों की भारी भीड़ उमड़ रही है।
शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुभवी शिक्षकों और अनुशासित वातावरण के चलते वैदिक कॉलेज विद्यार्थियों की पहली पसंद बनता जा रहा है। कॉलेज प्रबंधन द्वारा दी जा रही सुविधाएं जैसे आधुनिक लाइब्रेरी, डिजिटल क्लासरूम, करियर गाइडेंस सेमिनार और रोजगार उन्मुख पाठ्यक्रमों , कम्प्यूटर लैब ने विद्यार्थियों को खासा आकर्षित किया है। कॉलेज में कला, विज्ञान और कम्प्यूटर साइंस (मैथ्स ग्रुप) संकाय के विभिन्न कोर्सेस में प्रवेश के लिए छात्रों की भारी रुचि देखी जा रही है। यहां न केवल किताबी शिक्षा दी जाती है बल्कि मशरूम उत्पादन , हर्बल गुलाल प्रशिक्षण सहित विभिन्न कोर्सों से यहां के बच्चों को हुनरमंद बनाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनना भी सिखाया जाता है।
यहां एनुवल एग्जाम में विद्यार्थियों ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर विश्वविद्यालय स्तर पर रिकार्ड भी बनाया है। संस्था सचिव अशोक श्रीवास ने बताया कि ‘इस बार रिकॉर्ड पंजीयन हो रहा है। हमारे यहां छात्रों को न केवल शिक्षा दी जाती है, बल्कि उन्हें एक संस्कारवान और जिम्मेदार नागरिक भी बनाया जाता है।’ उन्होंने आगे कहा कि आगामी दिनों में प्रवेश हेतु काउंसलिंग और मार्गदर्शन सत्र आयोजित किए जाएंगे ताकि छात्रों और अभिभावकों को सही जानकारी मिल सके। स्थानीय विद्यार्थियों के साथ-साथ दूरदराज़ से भी छात्र वैदिक कॉलेज की ओर रुख कर रहे हैं। क्षेत्र के विद्यार्थी अपना उज्ववल भविष्य की चाह को लेकर वैदिक कॉलेज को अपना पहली पसंद बना रहे है। जिससे कॉलेज परिसर में हर दिन रौनक बनी हुई है। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि वैदिक कॉलेज शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता और विश्वास का प्रतीक बनकर उभर रहा है।

Related Articles

Back to top button