
सीपत (हिमांशु गुप्ता)। धार्मिक आस्था और भक्ति भावना से ओतप्रोत वातावरण में आज 27 जून दिन गुरुवार को सीपत स्थित श्रीपतेश्वर महादेव मंदिर में कलश चढ़ाने का भव्य आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9 बजे पुराना स्कूल मोहल्ला (स्कूलभांठा) से होगी, जहाँ से बाजे-गाजे और जयघोष के साथ विशाल कलश यात्रा नगर भ्रमण के लिए रवाना होगी। यह कलश यात्रा पूरे नगर में भक्तिमय माहौल का संचार करते हुए मंदिर प्रांगण तक पहुंचेगी, जहाँ विधिवत पूजा-अर्चना के पश्चात श्रद्धालु भगवान शिव को कलश अर्पित करेंगे। इसके बाद महाआरती व प्रसाद का आयोजन किया गया है।
आयोजन समिति ने ग्राम के समस्त श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणजनों से आग्रह किया है कि वे इस शुभ अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करें और आयोजन को भव्यता प्रदान करें।



