ट्रेक्टर टोचन से एंबुलेंस को निकाला गया
गरियाबंद। मलेरिया मरीजों को अस्पताल लेकर जा रही एबुलेंस घंटों फंसी रही। आमामोरा के कुकरार में रहने वाले कमार जनजाति के 5 लोग मलेरिया से ग्रसित बताए जा रहे हैं। अधूरी निर्मित सडक़ होने से एबुलेंस सहित मरीज घंटों फंसे रहे। किसी तरह टे्रक्टर टोचन से एबुलेंस को निकाला गया।
ज्ञात रहे कि धवलपुर नेशनल हाइवे से आमामोरा पहाड़ी के ओडिसा सीमा तक सडक़ बनाई जा रही है। 24 करोड़ के लागत से बनाई जा रही 32 किमी लंबी सडक़ में अब तक 12 किमी ही पूरी हो सकी है। विगत 15 सालों से बनाए जा रहे सडक़ को टाइगर रिजर्व की आपत्ति के बाद मार्च माह से काम रोका गया है। किसी तरह एबुलेंस को निकाला गया व मरीजों को अस्पताल में दाखिल किया गया है। समााचार लिखे जाने तक उनका इलाज जारी है।



