सीटू की साधारण सभा में जोश और एकता का प्रदर्शन, सर्वसम्मति से चुनी गई नई टीम
9 जुलाई की हड़ताल को लेकर रणनीति तैयार , राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने आह्रान

सीपत (हिमांशु गुप्ता)। एनटीपीसी सीपत के प्रगतिशील ताप विद्युत कर्मचारी संघ (सीआईटीयू) की साधारण सभा उत्साह और सौहार्द्रपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई।
इस अवसर पर सर्वसम्मति से नए पदाधिकारियों का चयन किया गया। सभा का संचालन वरिष्ठ सदस्य सुनील आशटकर ने कुशलतापूर्वक किया। मंच पर मौजूद सीटू के दिग्गज नेता कामरेड एस. देव राय, सेंट्रल लीडर सुदीप दत्ता और राज्य महासचिव एम.के. नंदी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन को ‘परिवार भावना’ से आगे बढ़ाने और कर्मचारी हित में समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया। इस दौरान उप महासचिव वी. मनोहर ने 9 जुलाई को प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी मजदूर हड़ताल को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि नई टीम श्रमिक हितों के लिए संघर्ष व सेवा दोनों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। सभा में यह संकल्प लिया गया कि आगामी कार्यकाल में संगठन कर्मचारी अधिकारों की रक्षा, कार्यस्थल पर सहयोग और समरसता का वातावरण बनाए रखने के लिए हरसंभव प्रयास करेगा।



