मर्नेंद्रगढ़ के मुख्य नगर पालिका अधिकारी इशहाक खान पुन: बने
Ishaq Khan fue reelegido como Director Municipal de Marnendragarh
मर्नेंद्रगढ़ 4 जुलाई । नगर पालिका परिषद मर्नेंद्रगढ़ में इशहाक खान पुन: मुख्य नगर पालिका अधिकारी का पदभार ग्रहण किया।
इस अवसर पर नगर पालिका के समस्त कर्मचारी बड़े ही गर्म जोशी से उनका स्वागत किया। इसके पूर्व 5 वर्षों के कार्यकाल में मर्नेंद्रगढ़ मैं विकास कार्यों को मूर्त रूप दे चुके हैं । इशहाक खान का तबादला मुख्य नगर पालिका अधिकारी के रूप में बैकुंठपुर नगर पालिका परिषद में कर दिया गया था परंतु कुछ दिनों के अल्पकाल में उन्हें शासन द्वारा मर्नेंद्रगढ़ के मुख्य नगर पालिका अधिकारी का दायित्व सौंप कर पुन: विकास कार्यों को अंजाम तक पहुंचाने का कार्य किया गया है । इसके पूर्व श्रीमती मुक्ता सिंह चौहान सीएमओ के पद पर रहकर कार्य कर रही थी परंतु उनके द्वारा पूर्व में कुछ अनियमितता कर दिए जाने के कारण शासन द्वारा निलंबित कर दिया गया। जिसके कारण पूर्व सीएमओ को पुन: मर्नेंद्रगढ़ क्षेत्र का विकास कार्य करने को मौका प्राप्त हुआ है अब देखना यह है कि वर्तमान में पदस्थ सीएमओ इशहाक खान मर्नेंद्रगढ़ के विकास कार्यों को क्या रूप देते हैं।



