छत्तीसगढ़

पर्यवारण संतुलन बनाए रखना आज की सबसे बड़ी जरूरत , ग्लोबल वार्मिंग से निपटने पौधरोपण जरूरी : रेवाशंकर

‘एक पेड़ मां के नाम’ महाअभियान के तहत हरदाडीह में फलदार-छायादार पौधों से महक उठा पंचायत व स्कूल परिसर

जनप्रतिनिधियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

सीपत (हिमांशु गुप्ता)। ग्राम पंचायत हरदाडीह और शासकीय विद्यालय परिसर में शनिवार को ‘एक पेड़ मां के नाम’ महाअभियान के अंतर्गत भव्य पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जनपद सदस्य रेवाशंकर साहू, सरपंच मंगलूराम सिदार, पंचायत सचिव रामनारायण सूर्यवंशी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, पंच, गणमान्य नागरिक एवं स्कूली छात्र-छात्राएं शामिल हुए। विद्यालय प्रांगण में छायादार व फलदार पौधों को लगाकर सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। विशेष बात यह रही कि उपस्थित सभी लोगों ने एक-एक पौधा हाथ में लेकर उसकी सुरक्षा और नियमित देखभाल का संकल्प लिया। इस अवसर पर जनपद सदस्य रेवाशंकर साहू ने कहा ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखना आज की सबसे बड़ी जरूरत है। जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग जैसी चुनौतियों से निपटने का सबसे सरल उपाय वृक्षारोपण है। ‘एक पेड़ मां के नाम’ सिर्फ एक अभियान नहीं, बल्कि एक भावनात्मक जुड़ाव है जो हमें प्रकृति से जोड़ता है। मैं हर ग्रामवासी से अपील करता हूँ कि इस अभियान को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं। सरपंच मंगलूराम सिदार ने कहा ने कहा कि हमारी धरती माँ का श्रृंगार उसके पेड़-पौधे हैं। आज जब हर कोई पर्यावरणीय संकट की बात कर रहा है, तब हम ग्रामीणों की छोटी-छोटी कोशिशें बड़ा बदलाव ला सकती हैं। यह पौधा हमारे भविष्य की सांस है — इसे हम सब मिलकर पालेंगे। इस प्रेरणादायक कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भी बढ़-चढक़र भाग लिया। उत्साह ऐसा था कि बच्चे पौधों के साथ सेल्फी लेते नजर आए और ‘हर पेड़ मां के नाम’ के नारे गूंजते रहे। इस अवसर पर ग्रामीणों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन गांवों में पर्यावरणीय चेतना के साथ-साथ सामाजिक एकता को भी बढ़ावा देते हैं।

Related Articles

Back to top button