छत्तीसगढ़राजधानी

मुख्यमंत्री साय ने सूरजपुर जिले में हुए दोहरे हत्याकांड में पीडि़त प्रधान आरक्षक मोहम्मद तालिब के परिवार को 20 लाख रुपए के आर्थिक सहायता की दी स्वीकृति

स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मुख्यमंत्री का आभार जताया

रायपुर, 10 जुलाई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सूरजपुर जिले में हुए दोहरे हत्याकांड में पीडि़त प्रधान आरक्षक मोहम्मद तालिब के परिवार को आर्थिक सहायता स्वरूप 20 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की है।
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त किया है। श्री जायसवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा मानवीय संवेदनाओं को समझते हुए यह सहायता दिया जाना न केवल पीडि़त परिवार के लिए राहतदायक है, बल्कि यह शासन की संवेदनशीलता का भी प्रतीक है। उन्होंने कहा कि विष्णु के सुशासन में सरकार हमेशा अपने नागरिकों के साथ खड़ी है। स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने मुख्यमंत्री की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे पीडि़त परिवार को नई आशा मिलेगी और समाज में न्याय व संवेदना की भावना और मजबूत होगी।

Related Articles

Back to top button