छत्तीसगढ़राजधानी

मनोरंजन कम्प्यूटर दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक

तिल्दा नेवरा । जनपद पंचायत कार्यालय के सामने मुख्य मार्ग पर स्थित मनोरंजन कंप्यूटर दुकान में अज्ञात कारणों से लगी आग के कारण दुकान के अंदर रखे लाखों रुपए के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जलकर खाक हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार देर रात लगभग 3:30 बजे दुकान के संचालक को किसी के द्वारा फोन किया गया कि दुकान में आग लग गई है। जब दुकान संचालक आकर देखा तो अंदर आग जल रही थी।
उसने तत्काल फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी और कड़ी मशक्कत के बाद गुरुवार सुबह लगभग 5 बजे अडानी पावर प्लांट सहित आसपास के कुछ अन्य प्लांट से फायर ब्रिगेड की गाडिय़ोंं ने आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक दुकान के अंदर रखे लाखों रुपए के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जलकर खाक हो गए थे।

Related Articles

Back to top button