लुतरा शरीफ में हाजी हज्जनों के सम्मान से पहले वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सलीम राज का नवाडीह में हुआ ऐतिहासिक स्वागत
फूल-मालाओं, पटाखों और जोशीले नारों के साथ हुआ अभिनंदन, मुस्लिम समाज में दिखा उत्साह

सीपत (हिमांशु गुप्ता)। रविवार को छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक दरगाह शहंशाहे छत्तीसगढ़ हजऱत बाबा सैय्यद इंसान अली शाह रहमतुल्लाह अलैह की पवित्र नगरी लुतरा शरीफ में आयोजित राज्यस्तरीय हाजी हज्जनों के भव्य सम्मान समारोह में शामिल होने जा रहे मुख्य अतिथि एवं छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज (कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त) का नवाडीह चौक पर ऐतिहासिक स्वागत किया गया।
स्वागत कार्यक्रम का नेतृत्व सुन्नी मुस्लिम जमात झलमला के सदर सैय्यद मकदूम अली ने किया। स्वागत में शामिल क्षेत्र के मुस्लिम समाज के लोगों ने फूल-मालाओं, बुके, पटाखों व नारों के साथ अतिथि का गर्मजोशी से अभिनंदन किया। इस दौरान पूरा नवाडीह चौक स्वागत समारोह में बदल गया और समाज में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सैय्यद मकदूम अली, सहमद खान, हाफिज जिआउल हक, मोहम्मद शकील , अ. गफ्फार, शहनवाज मेमन, मुस्तफा खान, यूनुस खान, शेख अजीज बशीरुद्दीन, शेख फिरोज एवं इमरान अली सहित बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग मौजूद रहे। डॉ. सलीम राज ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए आपसी भाईचारे, एकता और समाज के उत्थान पर बल दिया।


