जिले में निजी उर्वकर प्रतिष्ठानों की जाँच, अनियमिता पर कार्रवाई
Inspection of private fertilizer establishments in the district, action on irregularities
एमसीबी, 14 जुलाई। जिले में कृषकों को गुणवत्तापूर्ण उर्वरक एवं बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 10 जुलाई 2025 को कृषि विभाग की जिला स्तरीय टीम द्वारा विकासखण्ड मनेन्द्रगढ़ के विभिन्न निजी उर्वरक विक्रय केन्द्रो का निरीक्षण किया गया।
इस दौरान राधिका कृषि सेवा केन्द्र मनेन्द्रगढ़ एवं नारायण अग्रवाल बरबसपुर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि इन प्रतिष्ठानों में उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 के अंतर्गत निर्धारित नियमों का पालन नहीं किया जा रहा था। रेट लिस्ट चस्पा नहीं की गई थी। दस्तावेज का संधारण नही करने के कारण दोनों प्रतिष्ठानों को अनियमितताओं के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। उक्त कार्रवाई के दौरान अनुविभागीय कृषि अधिकारी मनेन्द्रगढ़ धर्मेन्द्र कुमार कुर्रे, उर्वरक निरीक्षक सह वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी रवि कुमार गुप्ता, अगमदास बंजारा बी.टी.एम. एवं क्षेत्रीय ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी उपस्थित रहे।



